Home Live जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें और लड्डू वितरित कर मनाया गणतंत्र दिवस*

जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें और लड्डू वितरित कर मनाया गणतंत्र दिवस*

by today punjab24

*जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें और लड्डू वितरित कर मनाया गणतंत्र दिवस*

कोटा जसप्रीत सिंह

गणतंत्र दिवस के मौके पर कोटा के महावीर इंटरनेशनल यूथ सोसाइटी और जी एस एम स्क्वायड के संयुक्त तत्वाधान में कोटा के युवाओं ने बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें, लड्डू और खिलौने वितरित किए। जी एस एम अध्यक्ष सोनल गुप्ता ने बताया कि बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी और इस दिन के महत्व के बारे में बताया । महावीर इंटरनेशनल यूथ के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील जैन ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने में ही असली खुशी है और जब इस तरह के महत्वपूर्ण दिन ऐसे बच्चों के साथ साझा करते है तो इन्हें पूरी जानकारी भी दी जाती है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारे भारत देश के लिए कुछ कर दिखाने का जज़्बा जगे। इस कार्यक्रम के दौरान सोनल गुप्ता, सुनील जैन, कुलदीप जैन, नवीन जैन,राहुल जैन,शालीन जैन ,महिमा गुप्ता , वनिता माखीजा,आशीष सिंह,अमित रावलानी,रामरूप मीणा, खुशबू गहलोत, कौशल गहलोत, रुद्र गहलोत मौजूद रहे।

You may also like