देशव्यापी बैंक हड़ताल से कोटा संभाग ठप, 500 से अधिक शाखाएं बंद, 3000 करोड़ के लेन-देन प्रभावित
रिपोर्टर-जसप्रीत सिंह राजस्थान कोटा
कोटा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की। इसका सीधा असर कोटा संभाग में भी देखने को मिला, जहां चारों जिलों में सरकारी बैंकों की 500 से अधिक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं हड़ताल के चलते करीब 3000 अधिकारी और कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे। इसका परिणाम यह रहा कि लगभग 3000 करोड़ रुपये के बैंकिंग ट्रांजेक्शन प्रभावित हुए। लगातार पिछले तीन दिनों से बैंकों में छुट्टियां होने के कारण लोगों के पास काफी नकदी जमा हो गई है, जिसे वे बैंक में जमा कराना और अपने व्यापार में उपयोग करना चाहते थे, लेकिन हड़ताल के कारण यह संभव नहीं हो सका।सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बैंक शाखाओं तक पहुंचे, लेकिन वहां ताले लगे मिलने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं दूसरी ओर, कई स्थानों पर कैश डिपॉजिट मशीनें भी काम नहीं कर रहीं, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई।इधर, बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कोटा के कोटड़ी क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी झालावाड़ रोड ब्रांच से कोटड़ी चौराहा और छावनी चौराहा होते हुए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे।इस दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।बैंक हड़ताल का असर आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों और छोटे कारोबारियों पर भी साफ नजर आ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आर्थिक गतिविधियों पर और अधिक असर पड़ सकता