Home StoriesCrime किशोरपुरा में जानलेवा हमला और लूट का मामला, जांच अधिकारी पर पक्षपात के आरोप

किशोरपुरा में जानलेवा हमला और लूट का मामला, जांच अधिकारी पर पक्षपात के आरोप

किशोरपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला और लूट की घटना सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए जांच अधिकारी पर आरोपियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

by today punjab24

घटना 23 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पति नौशिहाल उर्फ कालू पर उस समय हमला किया गया जब वे पंकज गली में अपनी गाड़ी से कैटरिंग का सामान उतार रहे थे। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने मिलकर लोहे की सरियों से सिर, हाथ और पैरों पर हमला किया।

पीड़िता का कहना है कि हमलावरों ने उनके पति के गले से चांदी की चेन, सोने और चांदी की अंगूठी तथा जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए और मौके से मोटरसाइकिल व स्कूटी पर फरार हो गए।

घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जांच अधिकारी द्वारा बरामद लोहे की सरियों के संबंध में साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई है। साथ ही उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

You may also like