धुलंडी पर होली खेलने के दौरान हुई झगड़े के बाद इलाज कराने अस्पताल पहुंचे युवक को मारने के लिए दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने हुड़दंगियों को रोकने की कोशिश की इमरजेंसी वार्ड में गेट तोड़ते हुए हंगामा कर दिया। नशे में धुत्त एक हुड़दंगी हॉकी लेकर वार्ड में घुसा और स्टाफ को धमकाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश मौके से भाग निकले। स्टाफ के मुताबिक हमलवार करीब 10 से 15 थे। जिनके हाथों में चाकू, हॉकी और डंडे थे।
पुलिस के मुताबिक महावीर नगर के संतोषी नगर में होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े में घायल युवक लेकर अस्पताल लेकर आए तो दूसरा पक्ष भी यहां पहुंच गया और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद घबराएं स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।