अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कोटा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब कोटा के अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कोटा की अधिकारियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक श्रीमती रचना शर्मा और सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती आकांक्षा शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
प्रेस क्लब भवन गुमानपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के योगदान की सराहना की।