Home StoriesDevelopment कोटा में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

कोटा में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को दोबारा सड़क किनारे ठेले नहीं लगाने की चेतावनी भी दी।

by today punjab24

आज सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1 बजे कोटा देवेलोपमेंट ऑथोरिटी की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से संजय नगर फ्लाईओवर तक सड़क के दोनों ओर अस्थायी रूप से लगे फल-फ्रूट के ठेले, चाय की थड़ियां और अन्य दुकानों पर कार्रवाई की।
इन दुकानों और ठेलों की वजह से सड़क मार्ग संकरा हो रहा था और यातायात में बाधा आ रही थी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को दोबारा सड़क किनारे ठेले नहीं लगाने की चेतावनी भी दी।
प्राधिकरण का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और फ्लाईओवर के पास सड़क को खाली रखना जरूरी है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।
इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता ललित किशोर नगर, सहायक निदेशक हरेंद्र प्रजापति और पटवारी संजीव गौड़ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।