Home News कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक

कोटा, 10 मार्च 2026 — आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण श्रीमती ममता तिवारी के निर्देश पर प्राधिकरण की अतिक्रमण निरोधक टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की।

by today punjab24

यह कार्रवाई ग्राम धाकड़खेड़ी, जालखेड़ा और भीमपुरा कैथून रोड क्षेत्र में की गई, जहां गैर-अनुमोदित कॉलोनियां काटी जा रही थीं। प्राधिकरण की टीम ने विनायक टाउनशिप, गोविंदम एन्क्लेव, एलाइट गोविंदम, रतन रेजीडेंसी, बालाजी नगर और रमन वाटिका टाउनशिप सहित कई स्थानों पर बनाई गई सड़कों और नालियों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान प्लॉटों के निशान भी मिटा दिए गए और संबंधित जमीन पर बोर्ड लगाकर स्पष्ट किया गया कि “यह कॉलोनी कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित नहीं है, यहां भूखंड क्रय-विक्रय नहीं करें।”
इस कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार हिम्मत सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक विवेक पाल सिंह, हरीश कुमार गुप्ता, भवानीशंकर कारपेंटर, हरिशचंद्र प्रजापति, पटवारी रूचिता यादव सहित प्राधिकरण का जाप्ता मौजूद रहा।
प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद-फरोख्त करने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण की स्वीकृति अवश्य जांच लें।

You may also like