Home News कोटा के पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत पर जानलेवा हमले की कोशिश, तलवंडी में सीवरेज कार्य को लेकर उठाया था मुद्दा

कोटा के पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत पर जानलेवा हमले की कोशिश, तलवंडी में सीवरेज कार्य को लेकर उठाया था मुद्दा

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुरानी लाइन के पास ही दोबारा नई लाइन डाली जा रही है, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

by today punjab24

पूरा मामला सीसीटीवी मे कैद
कोटा के तलवंडी क्षेत्र में सीवरेज लाइन के काम को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुरानी लाइन के पास ही दोबारा नई लाइन डाली जा रही है, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
शिकायत के बाद केडीए अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसी दौरान पूर्व पार्षद के मुंशी दीपक सेन ने कवरेज कर रहे पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत पर फावड़े और डंडे से हमला करने की कोशिश की
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमों के अनुसार सीवरेज कार्य कराने की मांग की है।

You may also like