Home Uncategorized सरहदी जिले श्रीगंगानगर में पाकिस्तान की नापाक हरकत, ड्रोन से गिराई साढ़े छह किलो हेरोइन, एक युवक हिरासत में

सरहदी जिले श्रीगंगानगर में पाकिस्तान की नापाक हरकत, ड्रोन से गिराई साढ़े छह किलो हेरोइन, एक युवक हिरासत में

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 करोड़ रुपये आंकी गई है।

by today punjab24

श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी थाना क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक बार फिर ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से प्लास्टिक पैकेट में करीब साढ़े छह किलो हेरोइन भारतीय सीमा में गिराई गई। बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सरसों के खेत से पैकेट उठाते एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस और बीएसएफ की टीमें पूरे इलाके में संयुक्त सर्च अभियान चला रही हैं ताकि आसपास किसी अन्य पैकेट या संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की भी जांच की जा सके।

You may also like