Home News कोटा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, विकास अधिकारी रामविलास मीणा की कार से 1 लाख 55 हजार रुपए बरामद

कोटा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, विकास अधिकारी रामविलास मीणा की कार से 1 लाख 55 हजार रुपए बरामद

जांच के दौरान उनकी मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार से 1 लाख 55 हजार 275 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई। एसीबी की पूछताछ में रामविलास मीणा इस राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद टीम ने रकम को जब्त कर लिया।

by today punjab24

कोटा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास अधिकारी रामविलास मीणा के पास से संदिग्ध नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा के विकास अधिकारी रामविलास मीणा, जो वर्तमान में एपीओ चल रहे हैं, उनकी कार की एसीबी टीम ने कोटा-चित्तौड़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास आकस्मिक जांच की।
जांच के दौरान उनकी मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार से 1 लाख 55 हजार 275 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई। एसीबी की पूछताछ में रामविलास मीणा इस राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद टीम ने रकम को जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि एसीबी को गोपनीय सूचना मिली थी कि विकास अधिकारी द्वारा बिल पास करने के बदले ठेकेदारों से अवैध राशि ली गई है और वह राशि लेकर भीलवाड़ा से कोटा आ रहे हैं।
उप महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश पर एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
फिलहाल एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Our Company

Laest News

राशन की दुकान बंद मिलने पर भड़के लोग, कांग्रेस युवा नेता संयम जैन ने दी धरने की चेतावनी न्यूज़ स्क्रिप्ट: अग्निष्मन चौराहा रोड पर आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब राशन लेने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिला। जानकारी के अनुसार आमजन सुबह करीब 6 बजे से ही अनाज लेने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन दुकानदार अपनी मनमर्जी से दुकान बंद कर चला गया। घटनास्थल पर पहुंचकर कांग्रेस युवा नेता संयम जैन ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि कई लोग सुबह से भूखे-प्यासे राशन की उम्मीद में लाइन में खड़े रहे, लेकिन दुकानदार के गैरजिम्मेदार रवैये के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संयम जैन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है और गरीब जनता के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की तुरंत जांच कर दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और आमजन को राहत दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कल बड़ी संख्या में लोग डीएसओ कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

@2025 – Today Punjab 24*7 All Right Reserved. Designed and Developed by wXpert4u Team