राजस्थान में बिजली कंपनियों के निजीकरण की चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका दिया है।
वित्त विभाग ने राज्य की पांच बिजली कंपनियों में 2005 पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
मंजूर किए गए पदों में कनिष्ठ अभियंता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाधिकारी के 371 पद और कॉमर्शियल असिस्टेंट के 765 पद शामिल हैं।
यह भर्तियां अजमेर, जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम के साथ-साथ विद्युत उत्पादन निगम और प्रसारण निगम में की जाएंगी।
सरकार के इस फैसले को बिजली क्षेत्र में रोजगार के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।