Home Live जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार कोटा इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार कोटा इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

by today punjab24

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार कोटा इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

युवा जोश और अनुभव का संतुलित संगम

पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध संगठन को मिला नया नेतृत्व

राजस्थान चीफ ब्यूरो जसप्रीत सिंह

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की कोटा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार सत्र 2025–2027 हेतु कर दिया गया है। यह विस्तार जार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक, प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यतीश व्यास के निर्देशानुसार तथा कोटा इकाई के मुख्य संरक्षक गजेन्द्र व्यास एवं संरक्षक एवं शहर जिला संयोजक संजीव सक्सेना की अनुमति से किया गया।

जार कोटा इकाई के जिलाध्यक्ष संजय चौबीसा, महासचिव प्रदीप तिवारी अंशु, कोषाध्यक्ष सुनील टंडन, सचिव विशाल उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौतम, सह-सचिव विक्रम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अजय गौड़ और संगठन सचिव के पद पर दुष्यंत सिंह गहलोत को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेंद्र गुप्ता, हेमंत जोशी, अमित सिंह, मुरली मनोहर शर्मा, पवन भटनागर, शिवानी यादव और नैना सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं जार कोटा इकाई के मुख्य संरक्षक गजेन्द्र व्यास ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। जार कोटा इकाई पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी यही प्रयास रहेगा। संगठन का यह विस्तार टीम भावना को मजबूत करेगा और युवा पत्रकारों को भी नई ऊर्जा के साथ जोड़ने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर गजेन्द्र व्यास के साथ-साथ प्रेस क्लब के सह सचिव गिरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह हाड़ा, अनिल कुमार देवलिया, देवेंद्र व्यास एवं योगेंद्र योगी, सुनील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

@2025 – Today Punjab 24*7 All Right Reserved. Designed and Developed by wXpert4u Team