Home News कांग्रेस ने संविधान बचाने का ढोंग करके अपने राजनीतिक फायदे के लिए आर्टिकल 368 का सर्वाधिक दुरुपयोग कर संविधान को सबसे ज्यादा बार संशोधित किया -राकेश नायक रघुवंशी

कांग्रेस ने संविधान बचाने का ढोंग करके अपने राजनीतिक फायदे के लिए आर्टिकल 368 का सर्वाधिक दुरुपयोग कर संविधान को सबसे ज्यादा बार संशोधित किया -राकेश नायक रघुवंशी

by today punjab24

कांग्रेस ने संविधान बचाने का ढोंग करके अपने राजनीतिक फायदे के लिए आर्टिकल 368 का सर्वाधिक दुरुपयोग कर संविधान को सबसे ज्यादा बार संशोधित किया -राकेश नायक रघुवंशी

रिपोर्टर-जसप्रीत सिंह, कोटा राजस्थान

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रेली को कांग्रेस की मूर्खता का प्रतीक बताते हुए कोटा के नयापुरा में कलेक्ट्री चौराहे पर स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि यज्ञ कर विरोध प्रदर्शन किया। नायक ने बताया कि अंग्रेज एलन ऑक्टिवियन ह्यूम द्वारा स्थापित कांग्रेस ने संविधान बचाने का ढोंग करके अपने राजनीतिक फायदे के लिए आर्टिकल 368 का सर्वाधिक दुरुपयोग कर संविधान को सबसे ज्यादा बार संशोधित किया और कांग्रेस ने ही आजादी के समय अखण्ड भारत को खंडित करके पाकिस्तान बनाया जो आज हमारे देश के लिए नासूर बन चुका है साथ ही कांग्रेस ने ही सबसे पहले 1951 में पहला संविधान संशोधन किया था।भाजपा नेता घनश्याम ओझा और समाजसेवी प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि अब तक संविधान को 106 बार संशोधित किया जा चुका है जिसमे 80 बार कांग्रेस ने ही संशोधित किया है जिसमें जवाहर लाल नेहरू के समय संविधान को लगभग 17 बार,इंदिरा गांधी के समय 40 बार और राजीव गांधी के समय 11 बार संशोधित किया गया है।भाजपा नेता सन्नी सेन और युवा नेता देवेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि इंदिरा गांधी ने 39वे संशोधन के द्वारा निर्वाचन संबंधी विवाद में न्यायालय की शक्ति शून्य करके और 42वे संशोधन के द्वारा आपातकाल घोषित कर संवैधानिक लोकतंत्र की हत्या की और मीसा कानून द्वारा राष्ट्रवादियों को मीसाबंदियों के रूप में जेल में डालने और पुरुषों की नसबंदिया करके जनता को यातनाएं दी और अभी तक के कुल 106 संशोधनों में से रिकॉर्ड सर्वाधिक 80 संशोधन करने वाली कांग्रेस संविधान बचाने का दिखावा कर स्वयं अपनी ही मूर्खता प्रदर्शित कर रही है।भाजपा नेता भगवान स्वरूप मोरवाल और राधेश्याम नकवाल ने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया और संविधान का मखौल बनाने का विरोध किया गया।इस अवसर पर एडवोकेट कुमुद आहूजा,परमानंद मीणा,संतोष कुमार शाक्य,मोनू पांचाल,अमरदीप शर्मा,मनु प्रताप,बलराम सेन,विशाल सेन,नरेंद्र पुरी,सुनील शर्मा,सुरेन्द्र सेन,जितेंद्र कश्यप, वेद प्रकाश शर्मा,सुरेन्द्र सेन,राजेंद्र सिंह,एडवोकेट मनीष गौतम,लोकेश गुप्ता,प्रकाश वैष्णव,राधे वैष्णव,सतीश गुर्जर,कमल गुर्जर,विश्वनाथ नामा,हरीश नायक,दिनेश शर्मा, बंटी तुसिया आदि उपस्थित रहे

You may also like

@2025 – Today Punjab 24*7 All Right Reserved. Designed and Developed by wXpert4u Team