Home Live रुस्तम-ए-हिंद कुश्ती संगठन को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार!

रुस्तम-ए-हिंद कुश्ती संगठन को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार!

by today punjab24

रुस्तम-ए-हिंद कुश्ती संगठन को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार!

नवांशहर मोहित कुमार

देश के सबसे बड़े और प्रसिद्ध कुश्ती संगठन रुस्तम-ए-हिंद कल्याण संगठन को भारत सरकार की मान्यता प्राप्त संस्था वाईएसएस फाउंडेशन दिल्ली द्वारा देश का राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार रुस्तम-ए-हिंद कुश्ती संगठन द्वारा कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। फाउंडेशन के कम्युनिटी लीडर सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर सीके सक्सेना और फाउंडेशन के अध्यक्ष निदेशक कमल चौधरी ने बताया कि रुस्तम-ए-हिंद कुश्ती संगठन द्वारा लंबे समय से सर्वोच्च कुश्ती खिताब रुस्तम-ए-हिंद, भारत केसरी, भारत कुमार, शाने भारत, पंजाब केसरी, रुस्तम-ए पंजाब, पंजाब कुमार का आयोजन किया जाता रहा है। फाउंडेशन ने पूरे भारत में कुश्ती पर एक सर्वेक्षण कराने के बाद संगठन को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार दिया। कुश्ती संगठन की इस उपलब्धि से कुश्ती जगत में खुशी की लहर है। इस अवसर पर रुस्तम-ए-हिंद कुश्ती संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान भूपिंदर पाल सिंह जाडला ने पूरे फाउंडेशन का धन्यवाद किया और भविष्य में कुश्ती को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दो बातें कहीं! इस अवसर पर कुश्ती संगठन के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट नीरज भल्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोबन सिंह राठौर, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सागर कांगड़ा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार कैथल, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुखा सिंह, पंजाब के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद, प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल लौडूवाल, प्रदेश कोच एवं महासचिव प्रिंस नाहर चंगियाड़ा आदि उपस्थित थे!

You may also like

@2025 – Today Punjab 24*7 All Right Reserved. Designed and Developed by wXpert4u Team