Home Live डिविजनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स का भू-खण्ड आवंटन निरस्त, अन्य भूमि आवंटन प्रकरणों पर भी लिए गए निर्णय

डिविजनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स का भू-खण्ड आवंटन निरस्त, अन्य भूमि आवंटन प्रकरणों पर भी लिए गए निर्णय

by today punjab24

 

रिपोर्टर-जसप्रीत सिंह राजस्थान कोटा

आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को प्राधिकरण की भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 14वीं बैठक का आयोजन आयुक्त महोदया श्रीमती ममता कुमारी तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भूमि एवं संपत्ति से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए।
बैठक में नगर निगम कोटा द्वारा नवीन अग्निशमन केन्द्र की स्थापना हेतु बारां रोड, नया नोहरा क्षेत्र में भूमि आवंटन की मांग पर ग्राम कंवरपुरा में 0.32 हेक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
इसी क्रम में ग्राम राजपुरा, ग्राम पंचायत गोदल्याहेड़ी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत नोनेरा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत उच्च जलाशय के निर्माण हेतु भूमि आवंटन के संबंध में प्रस्तुत प्रकरण पर विचार करते हुए भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया।
बैठक में पशुपालन विभाग, कोटा द्वारा पशु चिकित्सा उपकेन्द्र डोल्या के भवन निर्माण हेतु भूमि की मांग के संबंध में प्रस्तुत प्रकरण पर विचार किया गया, जिस पर समिति द्वारा लगभग 1500 वर्गमीटर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
इसी प्रकार मारवाड़ा चौकी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति द्वारा 1500 वर्गमीटर भूमि 99 वर्ष की लीज पर निशुल्क आवंटन की मांग के संबंध में प्रस्तुत प्रकरण पर विचार करते हुए ग्राम रामराजपुर में भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया।
कैनाल रोड़, गुमानपुरा क्षेत्र मे डिविजनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज को आवंटित भू-खण्ड के प्रकरण में यह तथ्य संज्ञान मे आया कि संस्था ने तत्कालीन न्यास द्वारा वर्ष 1974 में आवंटित भू-खण्ड पर आवंटन की शर्तों के अनुसार निर्धारित अवधि में न तो स्वीकृत मानचित्र अनुसार निर्माण कराया और न ही भू-खण्ड का आवंटित प्रयोजनार्थ उपयोग किया। साथ ही संस्था को प्रेषित पत्रों का कोई उत्तर प्राप्त नहीं होने तथा विधिक राय के अनुसार आवंटन की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर समिति द्वारा नियमानुसार उक्त भू-खण्ड का आवंटन निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार चौधरी, उपायुक्त श्री हर्षित वर्मा, श्रीमती मालविका त्यागी, निदेशक अभियांत्रिकी श्री रवीन्द्र माथुर, निदेशक प्लानिंग श्री भूपेश मालव, उप विधि परामर्शी श्री बालमुकुंद मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may also like