Home Live कोटा के अनुराग डे का इंटरनेशनल धमाल, साइबर सिक्योरिटी ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

कोटा के अनुराग डे का इंटरनेशनल धमाल, साइबर सिक्योरिटी ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

by today punjab24

कोटा के अनुराग डे का इंटरनेशनल धमाल, साइबर सिक्योरिटी ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

कोटा जसप्रीत सिंह

कोटा से बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। मोशन एजुकेशन के छात्र अनुराग डे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए साइबर सिक्योरिटी ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीतकर कोटा और देश का नाम रोशन किया है।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर नितिन विजय के अनुसार, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और आर एंड डी लैब्स द्वारा आयोजित नेशनल साइबर सिक्योरिटी ओलंपियाड में अनुराग ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब अनुराग इंटरनेशनल साइबर सिक्योरिटी ओलंपियाड के फाइनल राउंड में हिस्सा लेंगे, जो मार्च या अप्रैल में सिंगापुर में आयोजित होगा।
खास बात यह है कि फाइनल में मेडल जीतने पर क्यूएस रैंक-5 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में एडमिशन का सुनहरा मौका भी मिलता है।
यही नहीं, अनुराग ने इंटरनेशनल साइंस और मैथ्स ओलंपियाड ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में भी डायमंड मेडल जीतकर जापान के ओसाका में होने वाले फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया है।
इसके अलावा उन्होंने कोपरनिकस फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में गोल्ड और कोपरनिकस मैथ्स ओलंपियाड में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया है। अनुराग को अमेरिका, दुबई और न्यूयॉर्क में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी आमंत्रण मिला है।
मोशन एजुकेशन ने अनुराग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कोटा का लाल, देश का कमाल!

You may also like