Home Health *चिकित्सा विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर*

*चिकित्सा विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर*

शहरी क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (U-AAM) में तत्काल प्रभाव से आदेश लागू,

by today punjab24

प्रदेश की अस्पतालों में कल से एक बार फिर शुरू होगी दो पारियों में OPD,
शहरी क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (U-AAM) में तत्काल प्रभाव से आदेश लागू,
अब गर्मियों के सीजन (1 अप्रैल से 30 सितंबर तक) में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम के समय 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होगी OPD,
जबकि सर्दियों के सीजन में (1) अक्टूबर से 31 मार्च तक) सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और फिर शाम के समय 4 से 6 बजे तक संचालित होगी OPD,
हालांकि, रविवार और राजकीय अवकाश के दिन एक पारी में चलेगी OPD, सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगी अस्पतालों की OPD,
निदेशक (HSS) डॉ. सुशील कुमार परमार ने आदेश तत्काल प्रभाव से किए लागू,
दरअसल, कोरोना से पहले दो पारियों में ही चलती थी ओपीडी,
लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए एक पारी करने का लिया गया था निर्णय,
लेकिन मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए फिर से की गई दो पारी,
क्योंकि शहरी इलाकों में मरीजों को छोटी-मोटी बीमारी में दोपहर बाद आती थी दिक्कतें,
ओपीडी समय के बाद दिखाने के लिए उन्हें दूर-दराज में बड़े हॉस्पिटल की इमरजेंसी में जाना पड़ता था,
इसके साथ ही काम-काज करने वाले जो लोग सुबह ओपीडी समय में नहीं दिखा पाते थे,
उनको शाम को यहां दिखाने का समय मिल जाएगा

You may also like