कोटा, 7 मार्च। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज कोटा के शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इस मौके पर नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना और परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित किया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए नई उम्मीद और नई उपलब्धि लेकर आया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।