Home StoriesCrime कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 साल से फरार इनामी बदमाश पिता-पुत्र गिरफ्तार

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 साल से फरार इनामी बदमाश पिता-पुत्र गिरफ्तार

कोटा पुलिस ने इन अपराधियों पर इनाम भी घोषित किया था—नासिर चौहान पर 20 हजार रुपये और नत्थू चौहान पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

by today punjab24

राजस्थान के कोटा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोटा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जी हां, कोटा शहर पुलिस ने सक्रिय ईनामी अपराधी नत्थू चौहान और उसके बेटे नासिर चौहान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले करीब 2 वर्षों से फरार चल रहे थे और पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी।
पुलिस के अनुसार, नासिर चौहान के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि नत्थू चौहान के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। ये आरोपी धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से बड़ी रकम हड़पने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल थे।
बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ उद्योग नगर, नयापुरा और बोरखेड़ा थानों में कई केस दर्ज थे और इनके नाम स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी थे।
कोटा पुलिस ने इन अपराधियों पर इनाम भी घोषित किया था—नासिर चौहान पर 20 हजार रुपये और नत्थू चौहान पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने साइबर सेल की मदद से इन आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

You may also like