Home News श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कोटा द्वारा समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए घर-घर जाकर “पीले चावल” बांटकर महिलाओं को जयपुर में आयोजित महापड़ाव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कोटा द्वारा समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए घर-घर जाकर “पीले चावल” बांटकर महिलाओं को जयपुर में आयोजित महापड़ाव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

गोगामेड़ी हत्याकांड में जल्द न्याय की मांग की पर सरकार के कान में क्यों तक नहीं रहेंगे छोटे अपराधियों को पकड़ लिया जो बड़े अपराधी है वह अभी तक पुलिस गिरफ्तार से दूर है उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और जांच की जाए

by today punjab24

जिला अध्यक्ष नीरू चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर सुरक्षा नहीं मिलने के कारण सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जान गई। उन्होंने कहा कि करणी सेना देश के 24 राज्यों में सक्रिय है और न्याय की मांग को लेकर राजस्थान के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता 29 मार्च को जयपुर पहुंचेंगे तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
शहर अध्यक्ष हेमलता सिंह गहलोत ने कहा कि घटना को तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आज भी गोगामेड़ी के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एसआईटी जांच की मांग को दोहराते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह एवं जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि 29 मार्च को जयपुर शहर में दादा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय नहीं मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

शहर अध्यक्ष संदीप सिंह बिट्टू बना ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए गोगामेड़ी हत्याकांड में जल्द न्याय की मांग की पर सरकार के कान में क्यों तक नहीं रहेंगे छोटे अपराधियों को पकड़ लिया जो बड़े अपराधी है वह अभी तक पुलिस गिरफ्तार से दूर है उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और जांच की जाए

प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा सहित जयपुर और पूरे राजस्थान में पीले चावल बांटकर समाज को एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा है।

You may also like