Home News *कोटा,होटल में जुआ खेलते 8 जने दबोचे, 95 हजार से ज्यादा नकदी जब्त*

*कोटा,होटल में जुआ खेलते 8 जने दबोचे, 95 हजार से ज्यादा नकदी जब्त*

गुमानपुरा थाना पुलिस की छापेमारी, ताश के पत्तों पर लग रहे थे दांव*

by today punjab24

कोटा। गुमानपुरा थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 8 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 95,790 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और 8 स्मार्टफोन बरामद किए।

SP तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद सर्च वारंट लेकर अग्रवाल होटल के कमरे में दबिश दी गई। वहां आरोपी बेड व सोफे पर बैठकर दांव लगा रहे थे।

सभी आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

You may also like